ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर के शोपियां में आतंकी समर्थक भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेरकर पत्थरों से हमला कर दिया। पथराव के साथ मारपीट और आगजनी पर उतारू भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों को गोली चलानी पड़ी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
हिंसा में 20 लोग घायल हुए हैं। इन मौतों से पैदा हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। आर्मी के मुताबिक, करीब 3 बजे सेना का काफिला जब शोपिया के गनौपुरा चौक से गुजर रहा था, तब 100 से 200 लोगों के समूह ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
फिर कुछ ही समय में पत्थरबाजों की संख्या दो सौ से ढाई सौ हो गई। प्रदर्शनकारियों ने काफिले की चार गाड़ियों को चारों तरफ से घेर लिया और इन वाहनों को आग लगा कर नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की।


