न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली के खरड़ इलाके में सोमवार को दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुईl हालात यह थे कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग की गईl फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में भाग गएl बताया जाता है खरड़-बनूर रोड के शिवालिक एन्क्लेव के गेट नंबर 2 के बाहर यह घटना हुईl

बताया जाता है कि ख़ूनी माजरा के धीरा और बिल्ला अपने 20 से 25 साथियों के साथ बाबा गैंग के सदस्यों से मुलाकात करने शिवालिक एन्क्लेव आये थेl इस दौरान दोनों गुटों में तकरार हो गयी और एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगेl
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी गोली चला दियाl पुलिस ने घटनास्थल से कार और हथियार बरामद किये हैंl बदमाशों की शिनाख्त की जा रही हैl

