Chandigarh Firing :
चंडीगढ़ में फायरिंग और हत्या की वारदातों से दहशत का माहौल है। सेक्टर-38 में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। फायरिंग के स्थान से करीब 700 मीटर दूर महिला भवन में पंजाब के गर्वनर का कार्यक्रम चल रहा था। शहर में लगे 50 नाकों के बाद भी आरोपी गोली चलाकर फरार हो गया। पंजाब के गर्वनर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
सीसीटीवी में कैद हुई सारी वारदात
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने सड़क पर जा रहे सफेद एक्टिवा सवार को पीछे से गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी पैदल एक्टिवा सवार को देखने के लिए भागा और फिर पीछे मुड़कर कई बार बालों में हाथ मारता हुआ गली में फरार हो गया। जांच में सामने आया कि फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई। सेक्टर-38 के रहने वाले सागर और सेक्टर-38 सी निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
एसे शुरू हुआ ता विवाद
पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले सागर और उसके दोस्तों ने प्रियांशु की पिटाई की थी। उससे पहले भी प्रियांशु का कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर सागर एक्टिवा पर जा रहा था । पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने बताया कि सागर उसके पास से एक्टिवा लेकर दो-तीन बार निकला। उसे डर था कि कहीं सागर उस पर हमला न कर दे। जैसे ही सागर सड़क पर उसके पास से निकला, उसने पिस्टल निकालकर पीछे से गोली चला दी। गोली जमीन पर लगी और सागर मौके से एक्टिवा लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, जिला क्राइम सेल और सेक्टर 39 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को मौके से गोली का एक खोल बरामद हुआ है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिला क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रियांशु को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल बरामद कर ली । सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रियांशु पर पहले से हत्या के प्रयास के तीन केस दर्ज हैं। उस समय वह नाबालिग था। दो मामलों में वह बरी हो गया, जबकि एक मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
अन्य ख़बरें जानें-
गैंगस्टरां ते वार’ का 60वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 675 स्थानों पर छापेमारी; 416 गिरफ्तार*
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



