LOC पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग, 8 पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: LOC पर अब भी रुक-रुक कर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है | वहीं कई इलाकों में सीजफायर तोड़ने पर भारत भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: LOC पर अब भी रुक-रुक कर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है | वहीं कई इलाकों में सीजफायर तोड़ने पर भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है | जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है | सीमा पर पाकिस्तान ने बीएसएफ की 35 चौकियों को निशाना बनाया है | पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय जवान और नागरिकों पर मोर्टार दाग रहे हैं | जम्मू के कानाचक इलाके में एक नागरिक के जख्मी होने की खबर मिली है | जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने सांबा, आरएसपुरा और हीरानगर सेक्टर पर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है | सूत्रों के मुताबिक सीमा पार शकरगढ़ और सियालकोट इलाके में आठ पाकिस्तानी नागरिक और रेंजर्स मारे गए हैं |

LOC पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग

BSF की 35 चौकियां PAK के निशाने पर

जवाबी कार्रवाई में 8 पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर

Watch Video

https://youtu.be/ArORHp4wLG4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *