ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है जिस कारण गुरू की नगरी में आए दिन कोई ना कोई वारदात होती रहती है। जिसके चलते अमृतसर शहर अपराधों के कारण सुर्खियों में बना रहता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नशा तस्करों को रोकने की कोशिश की तो नशा तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिस कारण पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
जिसके चलते पुलिस और नशा तस्करों के बीच काफी समय तक मुठभेड़ चलती रही साथ ही दोनों के बीच गोलीबारी भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम नाकाबंदी लगाई हुई थी। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक आल्टो कार को रूकने का इशारा भी किया पर आल्टो कार रूकी नहीं और पुलिस पर गोलियों से हमला कर दिया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से करीब 10 ग्राम हैरोइन और जानलेवा हथियार भी बरामद किए गए फिलहाल इस मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। खैर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


