US Shooting News: अमेरिका में बुधवार को एक के बाद एक हुई गोलीबारी की घटनाओं ने सभी को हैरान कर दिया है.अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यदा लोग घायल हो गए है.
अमेरिकी मीडिया ने कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने बताया कि इन घटनाओं में 50 से 60 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि ये आंकड़ा बढ़ सकता है.
एक सक्रिय हमलावर ने सामूहिक गोलीबारी को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है और उसकी दो तस्वीरें जारी की हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी मेन के एक बॉलिंग एली में हुई, साथ ही एक स्थानीय बार और वॉलमार्ट वितरण केंद्र पर भी गोलीबारी की सूचना मिली है. पुलिस ने हमलावर की तस्वीरें जारी कर जनता से मदद मांगी है. तस्वीर में हमलावर शर्ट और जींस पहने नजर आ रहा है. उसके हाथ में बंदूक है. पुलिस ने ‘सक्रिय शूटर’ का आपातकालीन अलर्ट भी जारी किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सभी लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों के दरवाजे बंद करने की भी अपील की है.
मेन राज्य की गवर्नर जेनेट मिल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वह क्षेत्र के सभी लोगों से राज्य और स्थानीय प्रवर्तन निर्देशों का पालन करने का आग्रह करती हैं. मैं स्थिति पर नजर रखना जारी रखूंगा और सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में रहूंगा.



