ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल- फरीदाबाद के बीच मलरेना गांव के पास एक ट्रेन में भयंकर आग लग गई, तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। आग लगने का कारण रसोईयान में गैस लीक होने की वजह बताई जा रही है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल, रेलवे विभाग और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
कई घंटों बाद इस आग पर काबू पाया गया, गनीमत रही कि किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। क्योंकि जिन दो बोगियों में आग लगी थी उनमें करीब 500 यात्री बैठे हुए थे। कुछ ही देर में आग ने उन बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया और धू- धू कर दोनों बोगियां जलकर खाक हो गई।
हैरानी वाली बात तो ये है कि रेल विभाग के कर्मचारियों के पास आग पर काबू पाने का कोई साधन नहीं था और ना ही जिन बोगियों में आग लगी उन बोगियों को अलग करने के लिए कोई यंत्र थे। यात्रियों ने खुद एक दूसरे की मदद करते हुए सभी की जान बचाई और आग वाली दोनों बोगियों को पूरी ट्रेन से अलग किया। आसपास के लोगों ने भी यात्रियों की मदद की।


