ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: थाना दरेसी के इलाके कृपाल नगर की पेपर रोल फैक्ट्री ऊषा इंक में बीते दिन ग्राऊंड फ्लोर में भीष्ण आग लग गई।
बता दें कि फैक्ट्री के ड्रमों में कैमीकल होने की वजह से 20 मिनट में पांच धमाके हो गए।
इस हादसे के बाद आस पास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए और उन्होने अपने घरों के गैस सिलेंड़रों को भी बाहर निकाला दिया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।


