ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के करोल बाग में बुधवार देर रात आग लग गई | जिसमें चार गाड़ियां जलकर खाक हो गईं है | बता दें कि ये आग महाराणा प्रताप मार्केट में बुधवार-गुरुवार की आधी रात को लगी है | आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है | बताया जा रहा है कि आधी रात को अचानक चार गाड़ियों में आग लग गई |
देखते ही देखते गाड़ियां धूं-धूं कर जलने लगीं | आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई | लोगों की चीख पुकार सुनकर दूसरे लोग भी जाग गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए | बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राजधानी दिल्ली के इस इलाके में आग लगी है | कुछ दिन पहले भी इसी इलाके के एक होटल में आग लग गई थी | जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी. वहीं बीते मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके के अबुल फजल एन्क्लेव में फर्नीचर की एक दुकान में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई थी |
Watch Video
