ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक इंडस्ट्री में भयानक आग लग गई जिस कारण लाखो ंका नुकसान हो गया है। मिली जानकारी अनुसार श्री गणेश नाम दी इंडस्ट्री बूट बनाने का काम करती है।
आज सुबह अचानक ही फैक्ट्री में भयानक आग लग गई जिस कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। साथ ही घटनास्थल पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि फैक्ट्री में लगी भयानक आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।


