ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोनीपत नेशनल हाईवे–1 पर गन्नौर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई | सूचना के बाद फायर विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया | आग लगने से कॉलेज में लाखों का नुकसान हुआ है | गनीमत रही कि विद्यार्थियों की छुट्टी होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है | जांच अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है |
फिलहाल महीना के बाद पूरी रिपोर्ट बताई जाएगी | वहीं फतेहाबाद की अग्रवाल कालोनी में एक कार के गैस टैंक में गैस भरते समय अचानक आग लग गई, जिससे कार जलने के अलावा वहां बने मकान का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
