चंडीगढ़: सेक्टर-19 में एक घर में लगी आग, हादसे में एक महिला की मौत, बच्चे समेत 4 लोग झुलसे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ सेक्टर-19 के पुलिस स्टेशन के सामने एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई | जिसमें झुलसकर एक महिला की मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ सेक्टर-19 के पुलिस स्टेशन के सामने एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई | जिसमें झुलसकर एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए | मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया पर तब तक घर के लोग काफी झुलस चुके थे | एक बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष को पीजीआई में इलाज के लिए भेज दिया गया |लोगों को आग लगने का उस समय पता चला जब आग की गर्मी से घर के शीशे टूट गए | उसी समय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया | मृतका का नाम सरोज बताया जा रहा है और उसकी उम्र 50 साल के करीब है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी जांच  कर रही है कि आग खुद लगाई गई थी या अचानक लगी है | चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी नीलांबरी जगदले ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग लगने के क्या कारण है |

सेक्टर-19 में एक घर में लगी आग

हादसे में एक महिला की मौत, बच्चे समेत 4 लोग झुलसे

आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Watch Video

https://youtu.be/Rys6o9uYfgk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *