फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : लुधियाना के श्रृंगार सिनेमा के पीछे रंजीत सिंह पार्क नामक इलाके में मिंटू हौजरी नामक फैक्ट्री में आग लग गई। आग…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : लुधियाना के श्रृंगार सिनेमा के पीछे रंजीत सिंह पार्क नामक इलाके में मिंटू हौजरी नामक फैक्ट्री में आग लग गई। आग से लाखों रुपए कीमत की तैयार और कच्चा माल राख हो गया। फैक्ट्री के अन्दर गर्म कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग की जाती थी। चार मंजिला फैक्ट्री की प्रत्येक मंजिल पर रखा माल इस आग की चपेट में आ गया।

आग की जानकारी मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत यह रही कि आग में किसी शख्स को नुकसान नहीं पहुंचा। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। मगर कयास लगाए जा रहें है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *