ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीते दिन शाम को आंधी में जिले के करीब 30 से अधिक जगहों पर लगी आग से कोहराम मच गया | खेतों में लगी आग गांव रोहेड़ियां और सलेमपुर में आबादी वाले इलाके में घुस गई | जिसे काफी मुश्किलों से काबू पाया गया | यहां सलेमपुर में आग से करीब दर्जन भर पशु झुलस गए | इसके अलावा दर्जन भर गांव के खेतों में लगी आग के कारण तूड़े के कूप समेत काफी सामान जलकर राख हो गया |
आग बुझाने के लिए जब जिले में मौजूद 6 दमकल गाडिय़ां कम पड़ गई तो एसपी ने दंगों में पानी के बौच्छार करके काबू पाने वाला वज्र वाहन भी आग पर काबू पाने के लिए राजौंद रवाना कर दिये। किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि खबर मिलने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने देर रात को ही मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, लेकिन किसी भी तरह के मुआवजे का ऐलान नहीं किया | सीएम ने कहा कि, आचार संहिता के कारण वो 2 दिन बाद मुआवजे का ऐलान करेंगे |
Watch Video
