Indore Fire News: इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में बुधवार को लगी आग में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में करीब दो करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया. मॉल में आग ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम रेयर रैबिट में लगी, जो तीन महीने पहले ही खुला था. बताया गया है कि देर रात शोरूम में आग लगी, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया. सुबह सफाई के लिए पहुंचे शोरूम कर्मचारियों ने धुआं देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
अग्निशमन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शहर के देवास नाका क्षेत्र में स्थित एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट और प्रथम तल में आग लग गई, जिससे चार मंजिला व्यावसायिक इमारत धुएं से भर गई.
शोरुम में बुधवार की रात को 30 लाख रुपये के माॅल रखा गया था. वह भी जलकर राख हो गया. शोरुम में महंगे और ब्रांडेड कपड़े रखे थे. शोरुम संचालक के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान आग के कारण हुआ.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



