हिसार 12 जुलाई
हिसार डाबड़ा चौक पर सरदार सुख सागर के घर पर दिन में अचानक आग लगने से लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से छत के ऊपर बने आफिस व घर का सामान जल कर राख हो गया। सुखसागर सिंह ने कहा कि आग लगने से लगभग 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड के काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की सूचना पुलिस को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में सुबह दस बजे डाबड़ा चौक के पर सुख सागर के सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही घर में अफरा तफरी मच गई । पहले घर के सदस्यों को बाहर निकाला गया।आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई ।
बताया जा रहा है पहले आग धीमी गति से लगी ,बाद में आग ने भयानक रूप ले लिया और आग छत के ऊपर बने आफिस में लग गई। छत पर चार पांच इन्वर्टर और दो AC लगे थे आग उन तक पहुच गए। AC के पाइप में गैस होने के कारण आग ऊपर की और तेजी से फैल गई।
सुखसागर के अनुसार आग लगने के बाद पहले स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को छत से उतारा गया और नीचे रह रहे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर गेट तोड कर आग पर काबू पाया। सुख सागर ने बताया कि आग काफी भयानक तरीके से लगी थी। लगभग दो घंटो की मेहतन के बाद आग पर काबू पाया । काफी देर तक धुआं निकलता दिखाई दिया। आग लगने से कोई जनहानि नही हुई। पुलिस के द्वारा आग लगने के कारणो का पता लगाया जा रहा है।




