आदिलाबाद, 22 सितंबर
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल में आग लग गई। आग लगने से 2 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा शिशुओँ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आधी रात को लगी आग
आग करीब रात 12 बजे के आसपास बच्चों के वार्ड में लगी। आग AC में शार्ट सर्किट की वजह से लगी , जिससे पूरे वार्ड में धुंआ भर गया। आग की सूचना तुरंत प्रशासन औऱ दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मामले की पुलिस कर रही जांच
अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।शुरूआती रिपोर्ट में आग शार्ट सर्किट के कारण मानी जा रही है।पुलिस की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।
पुलिस ने नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फायर अधिकारी ने बताया कि वार्ड में मौजूद 20 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं।
अन्य खबरें जानें-
Food Safety Department raid : ਕੇਲੇ ਅਤੇ ਪਪੀਤੇ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਗੰਭੀਰ ਕਮੀਆਂ


