हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर आग, आग में खाक 1 कार और 2 मोटरसाइकिल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उकलाना के साहू में रोड पर घास डालकर आग लगाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो वहीं…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उकलाना के साहू में रोड पर घास डालकर आग लगाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो वहीं रात के अंधेरे में कई गाड़ियां और बाइक सवार लोग बाल-बाल बच गए | बता दें कि साहू से मुगलपुरा रोड पर सड़क के बीच में 200 मीटर से भी ज्यादा लंबी घास डाल कर अज्ञात द्वारा आग लगाई गई | इस घास में लगी आग पूरी सड़क पर फैल गई और दोनों और आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कत हुई | वहीं राहगीरों ने फायर ब्रिगेड विभाग से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हुआ | फिर 100 नंबर पर इसकी जानकारी दी गई |

 वहीं बहादुरगढ़ में दो अलग–अलग जगहों आग लगने से एक कार और दो मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई | पहला हादसा बहादुरगढ़ के सिटी थाने के सामने हुआ, जहां सड़क पर चलते समय मारुति वैन में अचानक आग लग गई | ड्राइवर समेत 4 लोगों ने वैन से कूद कर अपनी जान बचाई है | वहीं दूसरी तरफ दो मोटरसाइकिलों में अचानक आग लग गई |

फरीदाबाद में नेशनल हाइवे पर हौंडा सिटी कार में देर रात अचानक आग लग गई | बता दें कि गाड़ी फरीदाबाद से पलवल की तरफ जा रही थी कि फ्लाईओवर पर अचानक कार में आग लग गई और कार में पूरा परिवार बाल–बाल बच गया | करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया | वहीं चौथी तस्वीर की है जहां दिल्ली में एक ऑफिस में आग लग गई जिस पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने काबू पाया | बता दें कि लाखों का सामान आग में खाक हो गया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *