वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़; 15 सितंबर 2026: राज्य के वित्तीय प्रशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां…

In a steadfast effort to beef up the state’s financial administration, Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़; 15 सितंबर 2026: राज्य के वित्तीय प्रशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां नवनियुक्त 12 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्हें राज्य भर के विभिन्न कोषागार कार्यालयों में तैनात किया जाएगा।

पंजाब सरकार में नए कौशल का स्वागत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त कर्मचारियों को उनके जीवन के नए सफर की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई दी। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कर्मचारियों के उज्ज्वल, संतोषजनक और सफल करियर की कामना की।

नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “सरकारी सेवा में आना केवल रोजी-रोटी कमाने का साधन नहीं है, बल्कि यह अपने साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। मैं आपको पूरी ईमानदारी, लगन और जनसेवा की भावना से अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान करता हूं।”

कोषागार कार्यालयों के महत्व के बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “कोषागार कार्यालय हमारी सरकार की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की रीढ़ हैं। कामकाज की दक्षता बढ़ाना और वित्तीय कार्यों में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। हम उम्मीद करते हैं कि आप इन मूल्यों को बनाए रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।”

इन नियुक्तियों के तत्काल प्रभाव को उजागर करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह नई भर्ती राज्य के कोषागार कार्यालयों के कामकाज में तेजी लाएगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर सरकार का लक्ष्य कोषागार कार्यालयों के काम को और सुचारू बनाना है, जिससे आम लोगों को आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं समय पर और प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी।”

वित्त मंत्री ने नवनियुक्त क्लर्कों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनके दैनिक प्रयास पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ताकि इनका लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *