ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कहा कि, भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे अधिक तेजी से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आगे कहा कि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भले ही भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से विकास कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी।

