#Budget 2018 : रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़, ट्रेन में लगेंगे वाई-फाई स्पॉट और सीसीटीवी कैमरे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश किया। इस दौरान उन्होंने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे में सुधार के लिए कई घोषणाएं की। हालांकि, नई ट्रेन के शुरुआत की घोषणा नहीं की गई। लेकिन, रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने रेलवे को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रूपये आवंटित किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि 600 स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। सभी पटरियों को ब्राडगेज में तब्दील किया जाएगा। मुंबई में लोकल ट्रेन का दायरा बढ़ाते हुए इसका 90 किमी विस्तार किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं रेल बजट की खास बातें, जो आपको जानना बेहद जरूरी है।

  • स्टेशनों और ट्रेन को वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।
  • बुलेट ट्रेन का प्रशिक्षण देने के लिए वडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी की स्थापना।
  • देशभर के 600 स्टेशनों को आधुनिक बनाने की घोषणा।
  • रेलवे के सभी मार्ग का विद्युतीकरण किया जाएगा। पुरानी पटरियों को बदला जाएगा।
  • सिग्नल्स को ऑटोमेटिक बनाने पर जोर रहेगा। 3,600 किमी नई पटरियां बिछाई जाएगी।
  • साल 2020 तक 4,267 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म कर दिया जाएगा।
  • 18,000 किमी रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण। डीजल इंजन को बाहर किया जाएगा।
  • 12,000 वैगन, 5,160 कोच और 700 लोकोमोटिव तैयार किए गए।
  • देशभर के स्टेशनों में 3,000 एस्केलेटर और 1,000 लिफ्ट लगाने की घोषणा।
  • डेंजर वार्निंग सिस्टम को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *