#FILMFARE_AWARDS : 2017 के बेस्ट हीरो, हीरोइन, फिल्म के नॉमिनेशंस जारी, खिलाड़ी कुमार ने मारी बाजी, सलमान बाहर!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : साल 2018 की शुरूआत के साथ ही अवार्ड्स का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : साल 2018 की शुरूआत के साथ ही अवार्ड्स का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 के नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। नॉमिनेशन में लगभग हर बेस्ट फिल्म को शामिल करने की कोशिश की गई है। इसके बावजूद जारी लिस्ट से विवाद शुरू हो गया है। लिस्ट को देखकर लगता है कि शायद निर्णायकों से कोई चूक हुई है। अवार्ड्स 2017 में आई फिल्मों को लेकर दिया जाएगा।

दरअसल, बेस्ट एक्टर की लिस्ट में ‘न्यूटन’ और ‘टैप्ड’ फेम राजकुमार राव का नाम शामिल नहीं है, जबकि उन्हें सर्पोटिंग एक्टर की लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां तक की सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ को भी जगह नहीं मिली है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ को बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म की लिस्ट में शामिल किया गया है। हम आपको बता रहें हैं फिल्मफेयर के नॉमिनेशन्स के बारे में।

बेस्ट फिल्म

बद्रीनाथ की दुल्हनिया
बरेली की बर्फी
हिंदी मीडियम
सीक्रेट सुपरस्टार
टॉयलेट एक प्रेम कथा

बेस्ट डायरेक्टर

अद्वैत चंदन – सीक्रेट सुपरस्टार
अश्विनी अइयर तिवारी – बरेली की बर्फी
साकेत चौधरी – हिंदी मीडियम
शशांक खेतान- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
श्री नारायण सिंह- टॉयलेट एक प्रेम कथा

बेस्ट एक्टर (मेल)

अक्षय कुमार- टॉयलेट एक प्रेम कथा
आयुष्मान खुराना – शुभ मंगल सावधान
शाहरूख खान – रईस
ऋतिक रोशन – काबिल
इरफान खान – हिंदी मीडियम
वरूण धवन- बद्रीनाथ की दुल्हनिया

बेस्ट एक्टर (फीमेल)

आलिया भट्ट- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
भूमि पेडनेकर – शुभ मंगल सावधान
सबा कमर- हिंदी मीडियम
श्रीदेवी – मॉम
विद्या बालन – तुम्हारी सुलु
ज़ायरा वसीम – सीक्रेट सुपरस्टार

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)

आमिर खान – सीक्रेट सुपरस्टार
दीपक डोबरियाल – हिंदी मीडियम
मानव कौल – तुम्हारी सुलु
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी – मॉम
राजकुमार राव – बरेली की बर्फी
पंकज त्रिपाठी – न्यूटन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)

मेहर विज – सीक्रेट सुपरस्टार
रत्ना पाठक शाह – लिपस्टिक अंडर माय बुरखा
सीमा पाहवा – बरेली की बर्फी
सीमा पाहवा – शुभ मंगल सावधान
तिलोतमा शोमे- ए डेथ इन द गूंज

बेस्ट म्यूजिक एल्बम

अमाल मलिक, तनिष्क बागची, अखिल सचदेवा – बद्रीनाथ की दुल्हनिया
तनिष्ट बागची, समीरा कोपिकर, समीर उद्दीन और वायु – बरेली की बर्फी
मिथुन, तनिष्क बागची, ऋषि ऋच, फरहान सईद, राहुल मिश्रा – हॉफ गर्लफ्रैंड
प्रीतम – जब हैरी मेट सेजल, जग्गा जासूस
अमित त्रिवेदी- सीक्रेट सुपरस्टार

बेस्ट लिरिक्स

अमिताभ भट्टाचार्य- गलती से मिस्टेक (जग्गा जासूस), उल्लू का पठ्ठा (जग्गा जासूस)
अर्को – नज़्म (बरेली की बर्फी)
कुशार मुनीर- माना की हम यार नहीं (मेरी प्यारी बिंदू), नचदी फिरां (सीक्रेट सुपरस्टार)
शांतनु घटक- रफूल (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट सिंगर (मेल)

अखिल सचदेवा – हमसफर (बद्रीनाथ की दुलहनिया)
अरिजित सिंह – ज़ालिमा (रईस), रोके ना रुके नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
अर्को मुखर्जी- नज़्म नज़्म (बरेली की बर्फी)
ऐश किंग – बारिश (हॉफ गर्लफ्रैंड)
सचिन संघवी- खो दिया (भूमि)

बेस्ट सिंगर (फीमेल)

मेघना मिश्रा – नचदी फिरां, सीक्रेट सुपरस्टार
मोनाली ठाकुर – खोल दे बाहें, मेरी प्यारी बिंदु
निकिता गांधी- घर, जब हैरी मेट सेजल
रोंकिनी गुप्ता – रफू, तुम्हारी सुलु
साशा तिरूपति – कान्हा, शुभ मंगल सावधान
श्रेया घोषाल – थोड़ी देर, हॉफ गर्लफ्रैंड

बेस्ट कोरियोग्राफी

गणेश आचार्या – बदरी की दुल्हनिया
श्यामक डावर – उल्लू का पठ्ठा (जग्गा जासूस)
सुदेश अधहना – ब्लडी हेल (रंगून)
विजय गांगुली – बन जा रानी (तुम्हारी सुलु), खाना खाके (जग्गा जासूस), गलती से मिस्टेक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *