ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के निमार्ताओं ने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है |
फिल्म के नए पोस्टर में, दोनों बाइक पर अपनी यात्रा की शुरुआत करने के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं | विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में जसमीत और परम की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है |
बाइक पर दिखे अर्जुन-परिणीती
फिल्म में भारत और यूरोप की खूबसूरत लोकेशन्स नजर आएंगी | जिसकी शुरुआत पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से लेकर ब्रसेल्स और लास्ट में लंदन का दीदार कराया जाएगा | ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग जारी है, यह दशहरे के मौके रिलीज होगी |



