तहसील कार्यालय में भिड़े वकील और तहसीलदार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के तहसील कार्यालय में एक वकील और तहसीलदार आपस में भिड़ गए। वकील और तहसीलदार दोनों ने मामले को लेकर पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के तहसील कार्यालय में एक वकील और तहसीलदार आपस में भिड़ गए। वकील और तहसीलदार दोनों ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वकील अनुज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वो गोदनामा के मामले में तहसीलदार विनय चौधरी के पास गए थे।

hisar fight

आरोप है कि बातचीत के दौरान तहसीलदार ने अपनी सीट से उठकर उनके पास आकर उनका गिरेबान पकड़कर धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को अलग किया। वकील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तहसीलदार के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, जिनमें पूरा मामला रिकार्ड हुआ है।

hisar fight

इसलिए पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में लेनी चाहिए। उन्होंने फुटेज के डिलीट किए जाने की भी आशंका जताई है। सीसीटीवी फुटेज में भी आप साफ तौर पर ये तस्वीरें देख सकते है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

hisar fight

तहसील कार्यालय में भिड़े वकील और तहसीलदार

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वकील ने पुलिस को दी शिकायत

पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *