ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए दिव्यांगों ने फिरोजपुर की दाना मंडी कैंट में रैली की | इस दौरान दिव्यांगों ने सरकार को अपने हकों के प्रति जागरुक किया | उन्होंने कहा कि सरकारों ने हमेशा उनकी अनदेखी की है | दिव्यांगों ने कहा कि न तो उन्हें अकाली-बीजेपी सरकार के समय सुविधाएं मिलती थी, और ना ही कांग्रेस सरकार ने एक साल गुजरने के बाद उनके बारे कुछ सोचा है | दिव्यांगों ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं उनके तक नहीं पहुंचती हैं | दिव्यांगों ने मांग करते हुए कहा कि हमारे कार्ड बनाने चाहिए, जिससे हमे सभी सुविधाएं मिल सकें |
दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ विरोध रैली
सरकार को अपने हकों के प्रति किया जागरूक
दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ विरोध रैली
सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
Watch Video
https://youtu.be/TqY6ARuc4YQ
