लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हिमाचल प्रदेश में आज एक महिला कांस्टेबल ने एक बड़ी कांग्रेस नेता को थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दिया। पंजाब कांग्रेस प्रभारी, डलहौजी से कांग्रेस की विधायक आशा कुमारी शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे में शामिल होने पहुंची थी, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जिससे हालात बहुत ही असहज हो गये।
अब एक नज़र आशा कुमारी के सियासी करियर पर । कैसे किस तरीके से विवाद उनके साथ जुड़ते गए और कैसे वो इन विवादों के साथ आगे बढ़ती गई । मध्य प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी मादनेश्वर सिंह की बेटी है । दो बार रहे चुकी है हिमाचल की शिक्षा मंत्री रह चुकी है साथ ही चार बार बनीखेत से विधायक भी रह चुकी है ।
आशा कुमारी के थप्पड़ कांड के बाद अब हम आपको दिखाएंगे कि कुछ और ऐसे किस्से जो अपने थप्पड़ के कारण सुर्खियों में बन रहे। कभी विधायक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा तो कभी पुलिसकर्मी ने विधायक को मारा इतना ही नहीं, आम जनता ने भी विधायकों के वादे और काम से परेशान होकर कानून को अपने हाथों में लिया।
आशा कुमारी पर केस दर्ज किया जा चुका है । थप्पड़बाजी के बाद मामला बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ । आनन फानन में बात कांग्रेस अध्यक्ष तक जा पहुंची, उनकी फटकार के बाद हालांकि आशा कुमारी ने माफी भी मांगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । नीचे दी गई पूरी वीडियो को देखिये ।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज
आशा कुमारी की माफी भी काम नहीं आई
राहुल गांधी ने आशा कुमारी को फटकार लगाई
विधायक के थप्पड़ का जवाब लेडी सिंघम का थप्पड़
Watch Video
https://youtu.be/eQnhMuGi3AI
