मनपसंद गानों से खोजें प्रॉब्लम का सॉल्यूशन

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : आप किसी प्रॉब्लम को सुलझाना चाहते हैं या किसी अनूठे आइडिया को पर काम करना चाहते हैं तो आप क्या…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : आप किसी प्रॉब्लम को सुलझाना चाहते हैं या किसी अनूठे आइडिया को पर काम करना चाहते हैं तो आप क्या करेंगे। हम आपको बताते हैं, बस आप अपना मनपसंद संगीत सुनना शुरू कर दें, प्रॉब्लम का सॉल्यूशन तो मिलेगा ही, आपको नए-नए आइडिया भी मिलेंगे। इसका खुलासा रेडवुड, नीदरलैंड और सिडनी यूनिवर्सिटी के सहयोग से प्रकाशित जर्नल ‘PLOS ONE’ में हुआ है।

जर्नल में जिक्र किया गया है कि तेजी से बदलती दुनिया में क्रिएटिविटी का अपना स्थान है। क्रिएटिविटी के कारण नए आइडियाज दिमाग में आते हैं, साथ ही प्रॉब्लम सॉल्यूशन के कई तरीके भी मिलते हैं। अगर आप मनपसंद संगीत सुनते हैं तो आपको इसमें काफी मदद मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी में काफी हद तक परिवर्तन होगा, साथ ही आपके आइडिया भी औरों से अलग होंगे।

रिसर्चर्स की मानें तो मनपसंद संगीत सुनने के कारण भावनात्मक स्तर भी मजबूती मिलती है। नकारात्मक विचार दिमाग से बाहर निकल जाते हैं। वहीं आपका दिमाग सही तरीके से काम करने लगता है। सोच का दायरा बढ़ता जाता है। आप हर प्रॉब्लम को अलग-अलग नजरिये से हल करना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही लोगों का रचनात्मक पहलु भी खुलकर सामने आने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *