रिश्ते हुए शर्मसार, जब पिता ने ही बेटी के साथ किया..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा से रिश्तों को तार- तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा से रिश्तों को तार- तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर डाला। एक बेटी अपने पिता के साथ खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है, लेकिन इस जालिम पिता ने तो डेड़ लाक रुपये के लालच में बेटी को ही बेच दिया।

rape

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जीत कुमार ने जुलाई 2019 को डेढ़ लाख में उसे खरीददार भूना के गोपीराम को बेच दिया था। जिसके बाद गोपीराम और उसके बेटे पवन ने उसे बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

पीड़िता ने बताया कि गोपीराम और उसका बेटा पवन उससे वेश्यावृति करवाना चाहते थे। जब उसने मना किया तो गोपीराम और उसके बेटे पवन ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों का एक गिरोह है, जिसमें भूना के ओम कुमार, कृष्ण, रमेश, संदीप और दिल्ली निवास श्यामा राम शामिल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *