पिता ने दो बेटों के साथ खाया जहर, पिता और एक बेटे की मौत, 6 साल का मासूम गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक जिले के महम कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ जहर खाल लिया। गंभीर हालत में पिता और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक जिले के महम कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ जहर खाल लिया। गंभीर हालत में पिता और पुत्रों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीजीआई में पिता और साल के एक बेटे की मौत हो गई, जबकि 6 साल का एक मासूम पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

 suicide

फरमाना गांव का बलवान पिछले कई सालों से महम कस्बे में रह रहा था। उसकी पत्नी ज्योति एक बाइक एजेंसी पर काम करती है। देर शाम को बलवान अपने चार साल के बेटे मान और 6 साल के बेटे हनु को खेत में लेकर गया और वहां पर दोनों बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया।

suicide

इसके बाद वो बच्चों को लेकर घर पहुंचा और पत्नी को जहरीला पदार्थ खाने के बारे में बताया। तीनों को इलाज के लिए पीजीआई में ले जाया गया | जहां बलवान और उसके बड़े बेटे हनु की मौत हो गई। बलवान की बहन इंदु का आरोप है कि ज्योति के कारण ही उसके भाई ने ये कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने बलवान की पत्नी और ससुराल पक्ष के 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

suicide


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *