ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा किस कदर लोगों पर हावी है इस बात का अंदाजा आप यमुनानगर से आए ताजा मामले से लगा सकते है जहां एक युवक नशे की लत का इतना आदि था की नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी और 11 साल की मासूम बेटी से भीख मंगवानी शुरू कर दी।
घर में एक पुरुष की जिम्मेवारी होती है कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को हर खुशी दे, लेकिन यमुनानगर में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। यमुनानगर में एक व्यक्ति अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी और बेटी से भीख मंगवाने का काम करता था। भीख मांगने के दौरान उसकी बेटी घायल हो गई, लेकिन उसने अपनी घायल बेटी का इलाज भी नहीं कराया। इस कारण से उसके सिर की चोट में कीड़े पड़ गए। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब किसी ने इस बारे में चाइल्ड लाइन को टेलीफोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 11 साल की बच्ची का रेस्क्यू किया। चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर भानु प्रताप ने बताया कि बच्ची के हाल और उसके सिर में चल रहे कीड़े देखकर टीम भी चकरा गई। पूरे घर में बदबू ही बदबू थी।
चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर अंजू वाजपेयी ने कहा कि चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम वहां गई और बच्ची का रेस्क्यू किया गया। बच्ची के पिता नशे के आदि है दिमागी हालात भी ठीक नही है।
फिलहाल चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची का रेस्क्यू कर उसे ईलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा है इसके बाद उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर बच्ची की कॉउंसलिंग कर उसे छछरौली बालकुंज भेजा जाएगा, लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि नशा आखिर कब खत्म होगा ? कब तक नशे की भेट परिवार को चुकानी होगी ?
बाप का नशा पूरा करते-करते बेटी के सिर में पड़ गए कीड़े
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा किस कदर लोगों पर हावी है इस बात का अंदाजा आप यमुनानगर से आए ताजा मामले से लगा सकते है…
