Sidhu Moosewala Death News: पिता बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला पर हमले की भविष्यवाणी वाली बात को बताया झूठ

Sidhu Moosewala Death News:  सिद्धू मुस्सेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Death News) मामले में एक निजी चैनल पर शो के दौरान सिद्धू मुस्सेवाला के पिता बलकोर…

Sidhu Moosewala Death News:  सिद्धू मुस्सेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Death News) मामले में एक निजी चैनल पर शो के दौरान सिद्धू मुस्सेवाला के पिता बलकोर सिंह ने ज्योतिषी द्वारा सिद्धू की मौत की भविष्यवाणी करने के दावे को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है.

(Balkaur Singh said the prediction of attack on Sidhu Moosewala)

उन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर लिखी किताब और उनके दोस्त द्वारा किए गए खुलासों पर बोलते हुए कहा कि ये लोग पैसे के लिए सब कुछ कर रहे हैं. जो आज भी खुद को सिद्धू का दोस्त बता रहा है, उसने कभी भी न्याय के लिए सिद्धू के पास गुहार नहीं लगाई. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उनके बेटे के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट करने वालों को कोर्ट में ले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि वह किताब वाले दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब वह हर रविवार को सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित करते हैं तो पहले एक व्यक्ति ने उन बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए एक किताब लिखी थी, जिसके कारण अब वह इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहते हैं. केवल वे ही जानते हैं कि उनका बेटा कौन था. उनके बेटे ने अपनी मौत से पहले 8-10 पॉडकास्ट और इंटरव्यू दिए जिसमें उन्होंने अपने सारे विचार प्रकट किए, अब लोग पैसों के लिए उनके बेटे की मौत को बेच रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *