ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरूग्राम के बिलासपुर में होटल के संचालक और उसके बेटे को गोली मारी जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार यादव होटल के मालिक सतेंद्र और उसके पिता पर कातिलाना हमला किया गया जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल इस हमले का आरोप दो युवकों पर लगाया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


