भयानक हादसा! खाई में कार गिरने से पिता समेत बच्चों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Rajasthan tragic accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोदे गए गड्ढे में एक कार (क्रेटा) चार बार पलटी खाकर खाई में गिरी. पिता समेत दो बच्चों की…

Rajasthan tragic accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोदे गए गड्ढे में एक कार (क्रेटा) चार बार पलटी खाकर खाई में गिरी. पिता समेत दो बच्चों की मृत्यु हो गई. 6 साल के बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए. हरियाणा के नारनौल से एक ही परिवार के छह सदस्य बालाजी (राजस्थान) के दर्शन के लिए निकले थे.

हादसा शुक्रवार रात 9:30 बजे अलवर जिले के पिनान के पास भिडोली के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि कार में 6 लोग सवार थे. इनमें कर्व नाम का 8 साल का बच्चा भी शामिल है. ये सभी लोग हरियाणा के नारनौल के रहने वाले थे. वे गुरुग्राम से जयपुर जा रहे थे. भड़ौली के पास हाईवे मेंटेनेंस का काम चल रहा है. भदौली के पास गड्ढा खोदा गया है. रात के समय कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर को गड्ढा नजर नहीं आया.

हादसे में हरियाणा के नारनौल निवासी विद्यानंद (60) और शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई. शुभम विद्यानंद का पुत्र था। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं. उसे पिनान सीएचसी पहुंचाया गया. उसे भर्ती कर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा करन यादव घायल हैं. कर्व ने बताया- हम सभी बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे. हादसे से पहले हम सभी एक होटल में रुके थे. जैसे ही कार होटल से निकली, हादसा हो गया. मेरे अलावा मेरे माता-पिता, दादा-दादी और मामा भी क्रेते में थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *