विवाहिता से जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला, ससुराल पक्ष ने विवाहिता से की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक विवाहिता को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है | विवाहिता के विरोध करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक विवाहिता को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है | विवाहिता के विरोध करने पर ससुराल पक्ष की ओर से विवाहिता की पिटाई  की गई | पीड़ित महिला को रतिया के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया | महिला का कहना एक पादरी की बातों में आकर उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म अपनाने का दबाव उस पर डाल रहे हैं | बेटे की चाहत में ससुराल वालों द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है  | पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई । महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों को बेटे की चाहत है |

लेकिन पिछले दिनों उसके यहां बेटी पैदा हुई ससुराल वालों का कहना था, कि अगर पीड़िता के द्वारा ईसाई धर्म अपनाया गया होता तो बेटा पैदा होता। महिला ने बताया कि पादरी के द्वारा उसके परिवार वालों को लगातार धर्म परिवर्तन के लिए भड़काया जा रहा है पादरी का कहना है कि अगर महिला ईसाई धर्म अपनाने तो उसके यहां शर्तिया बेटा पैदा होगा। पीड़िता के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस मामले की सूचना पाकर बजरंग दल रतिया के कार्यकर्ता भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल चाल जाना। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में सरकार के द्वारा जल्द कार्रवाई आरोपियों पर की जाए।

Watch Video 

https://youtu.be/2jzmpmlv7Sg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *