फतेहाबाद के एक बाबा की पंजाब में पिटाई, बाबा की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के गांव धारसूल खुर्द के डेरे के एक महंत की पिटाई का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के गांव धारसूल खुर्द के डेरे के एक महंत की पिटाई का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा को लोग बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो फतेहाबाद के साथ लगती पंजाब सीमा के खनोरी इलाके का है। जहां पर बाबा की एक स्कूल बस ड्राइवर से बहस हो गई और गाली-गलौज होने के बाद लोगों ने बाबा की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बाबा की पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

जब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो उसके बाद फतेहाबाद पुलिस को भी इस मामले में सफाई देनी पड़ी। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि फतेहाबाद के किसी भी इलाके में बाबा की पिटाई नहीं की गई है, हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर उनके पास मामले की शिकायत आती है, तो वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। आपकों बता दें कि वीडियो में पिटने वाला शख्स फतेहाबाद के गांव धारसूल खुर्द का बाबा लख आनंदपुरी बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल बाबा की ओर से इस मामले को लेकर कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।

Watch Video

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/315745888991279/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *