फतेहाबाद: 14 साल की नाबालिग मन्दबुद्धि लड़की के साथ बलात्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के एक गांव में 14 साल की नाबालिग दलित मन्दबुद्धि लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के एक गांव में 14 साल की नाबालिग दलित मन्दबुद्धि लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया | पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है |

अपहरण कर खेत में ले गया था आरोपी

डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है | पीड़िता की मां ने बताया कि दोपहर को उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसकी 14 साल की मंदबुद्धि बेटी को गांव से उठा ले गया और खेतों में ले जाकर उसकी बेटी के साथ आरोपी ने बलात्कार किया |

फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में दरिंदा

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बेटी को वापस घर की तरफ छोड़ने आया तो इस दौरान उसके परिवार की एक महिला ने उसकी बेटी को गंभीर हालत में देखा | इसके बाद आसपास के कुछ लोगों ने जैसे ही लड़की को संभाला तो आरोपी मौके से भाग गया | पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *