क्या शहीद उधम सिंह का बलिदान व्यर्थ था ? आखिर क्यों आत्महत्या की शहीद के पोते ने ?

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब की कैप्टन सरकार को सत्ता में आये लगभग दस महीने हो गए है। सत्ता में आने से पहले कैप्टन सरकार ने लोगो…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब की कैप्टन सरकार को सत्ता में आये लगभग दस महीने हो गए है। सत्ता में आने से पहले कैप्टन सरकार ने लोगो से और किसानों से कई बड़े बडे वादे किए थे। जिसमें से एक था कर्ज माफी। पंजाब सरकार ने कर्ज माफी की स्कीम को लागू भी की।

captain

हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा किसान क़र्ज़ माफ़ी की पहली किश्त जारी कर दी गई है। लेकिन किसान आत्महत्या का मामला अब भी रुक नही रहा है। कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के बाद लगभग साढ़े तीन सौ से ज्यादा किसानों ने क़र्ज़ ना चुका पाने की वजह से अपनी जान गवां दी है लेकिन अब एक शर्मसार करने वाली खबर पंजाब सरकार के लिए है। क्योंकि किसान क़र्ज़ के कारण जान देने वाले किसानों की सूची में एक ऐसे किसान का नाम जुड़ गया है।

farmer suicide 1

जिसका सीधा सम्बन्ध देश की आजादी में बलिदान देने वाले शहीद से है।  आपको बता दें कि जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के उत्तरदायी जनरल डायर को गोली मारकर हत्याकांड का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह के पोते किसान गुरदेव सिंह का है।

farmer

किसान गुरदेव सिंह पिछले दस महीने से क़र्ज़ माफ़ी का इंतजार कर रहा था लेकिन कुछ दिन पहले जारी क़र्ज़ माफ़ी की सूची में उनका नाम नही आया तो वो काफी परेशान चल रहे थे। किसान गुरदेव पर लगभग बीस लाख का क़र्ज़ था जिसे वह देने में असमर्थ था इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।

Udham Singh

फ़िलहाल यह खबर पंजाब सरकार के लिए शर्मसार करने वाली है क्योंकि जिस पंजाब को आज़ाद कराने में शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज उन शहीदों के परिवारों को पंजाब सरकार अनदेखा कर रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में कोई भी देश के लिए आगे नही आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *