Haryana Farmer Protest:
हरियाणा के यमुना नगर करनाल हाइवे में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सुहाना गांव के नजदीक करनाल रिंग रोड के साथ सर्विस लेन न बनाए जाने को लेकर किसानों का धरना आज 1 मार्च को 24वें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रशासन के खिलाफ किसानों में (Haryana Farmer Protest) भारी रोष देखने को मिल रहा है।
24 दिनों चला है धरना-
रिंग रोड के पास सुहाना गांव के नजदीक सर्विस लेन की मांग को लेकर किसान पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि सर्विस लेन न होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम, खेती-किसानी और आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।
Haryana Farmer Protest, मांगें पुरी न होने पर आंदोलन होगा तेज-
धरना स्थल पर आज जिला स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की। किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
6 मार्च को करनाल में होगी ट्रैक्टर परेड –
किसान नेता रतन मान ने कहा, “जिला प्रशासन किसानों की बिल्कुल भी सुध नहीं ले रहा है। हम पिछले 24 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं, लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे। आने वाली 6 मार्च को करनाल में ट्रैक्टर परेड निकालकर अपना रोष जाहिर करेंगे।”
अन्य ख़बरें जानें-
Indian Stock Market: शेयर मार्केट में उत्पात, निवेशकों के करोड़ों डूबे
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



