ਇਕ ਹੋਰ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਕਿਸਾਨ ਸਿਰ ਸੀ ਕਰੀਬ 4 ਲੱਖ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्ज के बढ़ रहे बोझ से परेशान होकर नौजवान किसान ने संगरुर के तोलावाल गावँ में घर में ही फंदा लगाकर अपनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्ज के बढ़ रहे बोझ से परेशान होकर नौजवान किसान ने संगरुर के तोलावाल गावँ में घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है | मृतक किसान अमनदीप सिंह दीपा पर करीब पौने चार लाख रुपये का कर्ज था, जबकि दो भाईयों के पास डेढ़ एकड़ जमीन है। तीन माह पहले इस पिता गुरदियाल सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

किसान यूनियन ने सरकार की कर्ज माफी योजना पर सवाल उठाते हुए किसानों की दयनीय हालत के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। यहां के गांव तोलावाल में बुधवार की शाम को अविवाहित नौजवान किसान अमनदीप सिंह दीपा (27) ने अपने घर के भीतर छत से फंदा लगा लिया। घर में वह अपनी मां गुरमेल कौर के साथ रहता था और उस वक्त उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। घर लौटने पर उसे बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर लगी |

Watch Video

https://youtu.be/InncZkcV4Zc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *