ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के गांव सिहौल में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | किसान कंपनी से निकलने वाली काली राख से फसल खराब होने से दुखी था और शिकायत करने पर कंपनी प्रंबधन उसको जान से मारने की धमकी दे रहे थे । वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कंपनी प्रंबधको के दवाब में काम कर रही है। मामले को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई । फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल लाया गया है ।
किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
कंपनी से निकलने वाली राख से खराब हो रही थी फसल
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

