कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में कर्ज से परेशान किसानों की ओर से आत्महत्याएं करने का सिलसिला लगातार जारी है । गुरदासपुर के गांव जोड़ीया कलां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में कर्ज से परेशान किसानों की ओर से आत्महत्याएं करने का सिलसिला लगातार जारी है । गुरदासपुर के गांव जोड़ीया कलां में कर्ज से परेशान किसान सुखविंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुखविंदर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

मृतक किसान सुखविंदर सिंह पर दो लाख रुपए के करीब कर्ज था । सुखविंदर सिंह कर्ज माफ ना होने के कारण परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली ।

Watch Video

https://youtu.be/62USnlldL8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *