ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फाजिल्का के गांव बांडी वाला के 40 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह ने कर्ज से परेशानी के चलते घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक किसान के परिजनों के मुताबिक किसान पर 5 से 6 लाख रूपये का कर्ज था । पुलिस ने मृतक किसान की पत्नी के बयानों के आधार कार्रवाई करते हुए शव फाजिल्का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया । मृतक किसान सुरेंद्र सिंह के परिजनों के मुताबिक किसान की ओर से आत्महत्या करने का कारण बैंक का कर्ज था । मृतक किसान अपने पीछे एक बेटा-बेटी और पत्नी को छोड़ गया है ।
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतक किसान पर था करीब 6 लाख रुपए कर्ज
गांव बांडीवाला का रहने वाला था मृतक सुरिंदर सिंह
Watch Video
https://youtu.be/3HbBml1QYlE
