ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के कारण पंजाब के किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ जिस कारण पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तरनतारन का दौरा किया। इसके बाद सीएम कपूरथला के शहर सुल्तानपुर लोधी भी गए जहां पर उन्होने किसानों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होने बारिश से पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मदद अवश्य की जाएगी।
साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों के तीखे सवालों का भी सामना करना पडा। सूत्रों से पता चला है कि किसानों ने कैप्टन अमरिंदर को कहा कि अभी तक तो पिछले साल का मुआवजा भी नहीं मिला तो इस बार का कब तक मिलेंगा। पिछले साल जाखड़ आए थे जिन्होने कहा था कि उनको जल्दी ही मुआवजा मिल जाएगा। पर इस बात को कही हुई करीब एक साल हो चुके है और अभी तक उनको कुछ भी नहीं मिला।
इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपना बयान दिया। सूत्रों से पता चला कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि साल 2017 में हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा राशी जारी कर दिया है और उसको जल्द ही बांट दी जाएगी। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस दौरे के बाद किसानों को छोड़ी सी आस दिखी है अब देखना होगा कि पंजाब के सीएम कै ये दौरा किसानों के लिए कितना फायदेमंद होता है।


