ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वहीं बात हरियाणा की करें तो, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने वोट साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है | वहीं यमुनानगर के बिलासपुर में सीएम मनोहर लाल की विजय संकल्प रैली के बाहर किसानों ने खूब नारेबाजी की, तो पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया | जिस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई |
बता दें कि अपनी कई मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे | किसानों ने ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा, अधिग्रहित की जमीन की मुआवजा राशि और सुढल गांव में लगे बिजली के मीटर समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे | वहीं दूसरी तरफ रैली में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों के पुलिस ने कपड़े भी उतरवाए |
Watch Video
