कर्ज से परेशान एक और किसान ने की आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए किए गए लाखों दावों खोखलें नजर आ रहे है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम को पेश किया था इसके बावजुद भी किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।

commit suicide 1

कर्ज माफी की स्कीम ने भी किसानों की खुदकुशी करने का कारण बनी है और कर्ज माफी स्कीम के लागू ना होने पर  भी किसान मौत को गले लगा रहे थे। ऐसा ही एक और मामला मानसा से सामने आया है जहां पर किसान ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।

commit suicide

मिली जानकारी अनुसार किसान हंसराज ठेके पर जमीन पर काम करता था पर खराब फसल होने के कारण उस पर दुखों का पहाड़ गिर गया। बता दें कि उस पर करीब 4 लाख का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था इसी परेशानी के चलते उसने मौत को गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *