ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्ज माफी स्कीम के हो जाने के बावजुद भी किसानों की खुदकुशी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक और मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर एक 55 साल के किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
बताया जा रहा है कि मृतक किसान हरबंस सिंह पर करीब 10 से 12 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा लागू की गई कर्ज माफी स्कीम में उसका नाम भी आ गया था पर इसके बावजुद भी वो कर्ज से मुक्त ना हो पाया,जिस कारण उसने कीटनाशक दवाई पी कर आत्महत्या कर ली। कर्ज माफ ना होने के कारण उसने ये कदम उठाया।
कर्ज माफी स्कीम के लागू हो जाने के बाद भी किसान मौत को लगा रहे है। आत्महत्या वो भी कर रहे है जिनका नाम आ गया है और वो भी कर रहे जिनका कर्ज माफी स्कीम में नाम नहीं आया है। खुदकुशियों का सिलसिला लगातार बढ़ने के बाद कहा जा सकता है कि पंजाब सरकार कर्ज माफी स्कीम लागू कर नाकाम साबित हुई है।


