ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में अकाली दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ जमकर हल्ला बोला | पोल खोल रैली को जबर विरोधी रैली का नाम देकर अकाली दल ने सरकार के मुंह पर मारे करारे तमाचे की आहट को रैली के मंच से मुखर किया |
इस रैली में जहां सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में सरकार की कारस्तानियों को इमरजेंसी से जोड़कर सामने रखा तो वहीं अकाली दल सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सरकार पर हमला बोलने का साथ ही, धर्म के मामलों को संजीदगी से उठाया |
उन्होंने सिख सैनानियों और गुरूओं के बलिदान को याद दिलाते हुए मंच से जन सैलाब को संबोधित किया | तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने भी कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा |
Watch Video
https://youtu.be/EkbxKOWJKHQ
