फरीदकोट पुलिस ने 522 ग्राम हेरोइन, 9MM पिस्टल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक करी जब्त

फरीदकोट, 27 अगस्त पंजाब को ड्रग-फ्री राज्य बनाने के लिए चल रहे कैंपेन ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत, एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर कार्रवाई…

फरीदकोट

फरीदकोट, 27 अगस्त

पंजाब को ड्रग-फ्री राज्य बनाने के लिए चल रहे कैंपेन युद्ध नशे विरुद्ध के तहत, एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है, जिसके पास से 522 ग्राम हेरोइन और 01 पिस्टल 9 mm और एक काली बिना नंबर की HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहनबीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी गांव राजोके, थाना खालडा, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

SSP फरीदकोट ने कहा की यह बड़ी कामयाबी सही प्लानिंग, इंटेलिजेंस जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई, पूरी मॉनिटरिंग और लगातार निगरानी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की यह खेप आगे सप्लाई करने वाला था, उसकी गिरफ्तारी से एक बड़े ड्रग कार्टेल को तोड़ने में कामयाबी मिली है।

फरीदकोट पुलिस पेट्रोलिंग और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के लिए बस स्टॉप, गांव क्लेर, NH-54, जिला फरीदकोट पर मौजूद थे। इसी दौरान, बस स्टॉप के पास एक काले रंग की बिना नंबर की HF डीलक्स मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर एक व्यक्ति बैठा था। पुलिस पार्टी को देखकर उस व्यक्ति ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

DSP अवतार सिंह उसकी तलाशी लेने के लिए मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में तलाशी के दौरान पुलिस पार्टी ने 522 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा, मौके से एक काले रंग की बिना नंबर की HF डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

अन्य खबरें जानें –

पंचकूला में बिजली अनुबंधित कर्मचारियों ने किया राज्य स्तरीय प्रदर्शन, कामकाज ठप, बिजली मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *