ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– आज सुबह करीब 3:00 बजे ग्रेटर फरीदाबाद के काबरा गांव स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगनेव से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी भयंकर थी की दमकल विभाग की 15 गाड़ियां सुबह तक इसे बुझाने के प्रयास में जुटी रही लेकिन प्लास्टिक की आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। हालांकि दमकल विभाग का दावा है कि, उसने आग पर काबू पा लिया है और आज सुबह तक उस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
दमकल विभाग के सीनियर अफसर रामदत्त भारद्वाज ने बताया कि, सुबह 2:55 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि, करीब 15 दमकल की गाड़ियों ने सुबह होते-होते आग पर काबू पा लिया था और चूंकि प्लास्टिक की आग अभी भी चिंगारियां के रूप में मौजूद है, जिस पर लगातार पानी डाला जा रहा है। आग के कारणो का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।

