Faridabad Firefighter Death:
फ़रीदबाद के मुजेसर स्थित सेक्टर-24 वर्कशॉप में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में घायल दो फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इनकी पहचान रणवीर और भविचंद की के रूप में हुई है इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचरियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए लोगों की जान बचाने का प्रयास किया। अपनी जान गंवा दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों को शहीद का दर्जा दिया जाए। संघ की ओर से मृतक कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 मार्च को जिले के सभी फायर स्टेशनों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



